अपने शर्मा जी (Hindi Edition) Buy on Amazon
Facebook LinkedIn

अपने शर्मा जी (Hindi Edition)

Book Details
Author(s) Nitin Srivastava
ISBN / ASIN B07N8GHYQF
ISBN-13 978B07N8GHYQ7
Sales Rank #99,999,999
Marketplace United States 🇺🇸
Description
आप सोच रहे होंगे कि ये नाम क्यों। अरे भाई ये कहानी है हमारे शर्मा जी की और बेचारे थोड़ा कम हँसते हैं। बेचारे सुबह-सुबह ही कोई न कोई दुखी रहने का कारण ढूंढ लेते हैं और फिर कोई हंसी की बात हो तो सिर्फ हा हा हा कह के निकल लेते हैं। दरअसल हमारे शर्मा जी के पिताजी काफी पारंपरिक विचारधारा वाले थे, संघ के सदस्य थे और बेचारे शर्मा जी को बचपन से ही आदर्शो की घुट्टी पिलाते रहते थे।
अरे मैंने आपको शर्मा जी का पूरा नाम तो बताया ही नही। शर्मा जी का पूरा नाम है आदर्श लाल शर्मा। जी हां पिताजी आदर्श कूट-कूट कर भर देना चाहते थे इसलिए नाम भी रख दिया आदर्श लाल। अब जब दुनिया में इतने गम हैं तो हमारे शर्मा जी को हंसने के मौके कम मिलते हैं। हालांकि आपको बहुत मिलने वाले हैं, तो आप दिल खोल के हँसियेगा।
आईये आपको शर्मा जी के परिवार से भी मिला देते हैं। जी परिवार शुरू होता है पत्नी से तो शर्मा जी की भी एक पत्नी हैं। जी हाँ एक ही है, क्या करें एक ही रखनी पड़ती है। खैर, शर्मा जी की पत्नी, इनका नाम है पूनम शर्मा, उम्र पैंतालिस साल, हमारे शर्मा जी से तीन साल छोटी। उम्र के कारण इनका शरीर थोड़ा मोटा हो गया है लेकिन आप मध्यम कद काठी का बोल सकते हैं। गोल चेहरा, सुंदर कि अभी भी मोहल्ले के कुछ लड़के शर्मा जी को टेंशन दे जाते है। आप समझ गए होंगे, अरे नही उतना नही, आप कुछ ज़्यादा आगे की सोच गए हमारी भाभी जी अरे शर्मा जी की पत्नी तो शुद्ध भारतीय नारी हैं एकदम पतिव्रता। लड़के ही उनकी सुंदरता को देख कर मचल जाते हैँ। बात शर्मा जी तक पहुंचती है तो आप जानते है शर्मा जी को, बेचारे को देश की चिंता हो जाती है। क्या होगा देश का भविष्य जब युवा पीढ़ी इस तरह आवारागर्दी करती फिरेगी, वगैरह-वगैरह और सो जाते थे यही बड़बड़ाते हुए। पूनम जी से शर्मा जी की शादी उन्नीस साल पहले हुई थी।
Donate to EbookNetworking
No Prev
No Next