Search Books

Agni Ki Udaan: (Hindi)

Author A. P. J. Abdul Kalam
Publisher Prabhat Prakashan
📄 Viewing lite version Full site ›
🌎 Shop on Amazon — choose country
Price not listed
🛒 Buy New on Amazon 🇺🇸
Share:
Book Details
ISBN / ASINB00LOUADE8
ISBN-13978B00LOUADE2
Sales Rank1,342,567
MarketplaceUnited States 🇺🇸

Description

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के यशस्वी वैज्ञानिकों में से एक तथा उपग्रह प्रक्षेपण यान और रणनीतिक मिसाइलों के स्वदेशी विकास के वास्तुकार हैं । एस.एल.वी. - 3, ' अग्नि ' और ' पृथ्वी ' उनकी नेतृत्व क्षमता के प्रमाण हैं । उनके अथक प्रयासों से भारत रक्षा तथा वायु आकाश प्रणालियों में आत्मनिर्भर बना ।
अन्ना विश्‍वविद्यालय में प्रौद्योगिकी तथा सामाजिक रूपांतरण के प्रोफेमर के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों से विचारों का आदान-प्रदान किया और उन्हें एक विकसित भारत का स्वज दिया । अनेक पुरस्कार-सम्मानों के साथ उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ' भारत रत्‍न ' से भी सम्मानित किया गया ।
पिछले कुछ वर्षों में देश भर के पाँच लाख से अधिक छात्रों से भेंट कर उन्होंने महाशक्‍त‌ि भारत के स्वप्‍न को रचनात्मक कार्यों द्वारा साकार करने का आह्वान किया है । भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति ।

अरुण कुमार तिवारी बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं और केयर फाउंडेशन, हैदराबाद के निदेशक हैं । सन् 1987 से उन्होंने रचनात्मक विज्ञान लेखन प्रारंभ किया और अनेक पुस्तकें लिखीं, जिनमें डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ लिखी लोकप्रिय पुस्तक ' अग्नि की उड़ान ' तथा’ हमारे पथ-प्रदर्शक ' प्रमुख हैं ।