वितà¥à¤¤à¥€à¤¯ लेखाकंन (Financial Accounting) For B.Com I Year of Awadhesh Pratap Singh University Rewa, Barkatullah University Bhopal, Dr. Harisingh Gour University Sagar, Rani Durgavati Vishwavidyalaya Jabalpur, Vikram Uni
⭐ Ratings & Reviews
No reviews yet — be the first!
No reviews yet.
📖 Description
मध्य प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बी. काॅम. प्रथम वर्ष हेतु केन्द्रीय अध्ययन मण्डल द्वारा अनुशंसित नया वार्षिक पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस वित्तीय लेखाकंन Financial Accounting पुस्तक का प्रस्तुत संस्करण पूर्णतः नवीन पाठ्यक्रमानुसार तैयार किया गया है। वित्तीय लेखाकंन Financial Accounting पुस्तक की कतिपय महत्वपूर्ण विशेषताएं: पुस्तक की एक प्रमुख विशेषता यह है की पुस्तक में नवीनतम पाठ्यक्रम (सत्र 2019-20 से प्रभावी) के अनुसार निम्नलिखित नए अध्याय सम्मिलित हैं: राजस्व मान्यता (Revenue Recognition) मूल्य ह्रास के लिए लेखांकन (Accounting for Depreciation) शोध एवं विकास लागत (Researc and Development costs) दीर्घ - कालीन निर्माण ठेके (Long-Term Construction Contracts) विदेशी विनिमय व्यवहार (Foreign Exchange Transactions) विनियोग के लिए लेखांकन (Accounting for Investments) शासकीय अनुदानों के लिए लेखांकन (Accounting for Government Grants) पुस्तक में पाठ्य-सामग्री को उदाहरणों आदि की सहायता से अत्यन्त सरल भाषा में इस वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है कि विद्यार्थियों को लेखांकन के आधारभूत सिद्धान्त आसानी से समझ में आ सकें। लेखांकन विज्ञान तथा कला दोनों हैं। विज्ञान के रूप में लेखांकन के आधुनिक मतों, सिद्धान्तों और प्रमापों का ज्ञान होना अपेक्षित है और कला के रूप में इनके निर्णयात्मक प्रयोग को भी जानना आवश्यक है। प्रस्तुत पुस्तक में इन दोनों पक्षों का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। पुस्तक की अद्वितीय विशेषता यह है कि सभी अध्यायों में अन्तिम खाते 31 मार्च को बन्द किए गए हैं। जिन अध्यायों में कम्पनी से सम्बन्धित अन्तिम खाते हैं, उन्हें कम्पनी अधिनियम, 2013 के अनुरूप बनाया गया है। पुस्तक के सभी अध्यायों को पूर्णतः नए सिरे से लिखा गया है।