Search Books

सुमति (Hindi Novel): Sumati (Hindi Novel)

Author गुरु दत्त
Publisher Bhartiya Sahitya Inc.
📄 Viewing lite version Full site ›
🌎 Shop on Amazon — choose country
⌛ 🇫🇷 France pricing being fetched… Prices will appear once fetched — usually within a few minutes.
Share:
Book Details
ISBN / ASINB00KC468R8
ISBN-13978B00KC468R2
MarketplaceFrance 🇫🇷

Description

बुद्धि ऐसा यंत्र है जो मनुष्य को उन समस्याओं को सुलझाने के लिए मिला है, जिनमें प्रमाण और अनुभव नहीं होता। परन्तु सब यंत्रों की भाँति इसकी सफाई, इसको तेल देना तथा इसकी मरम्मत होती रहनी चाहिए। सफाई के लिए तो यम और नियमों का विधान है और तेल देने तथा मरम्मत करने के लिए सत्संग् तथा सत्-साहित्य सहायक होते हैं। इन दोनों को प्राप्त करने का माध्यम शिक्षा है। माध्यम स्वं कुछ नहीं करता। जैसे बिजली का तार तो कुछ नहीं, यद्यपि यह महान् शक्ति के लिए मार्ग प्रस्तुत करता है। इसमें पॉज़िटिव विद्युत का प्रवाह भी हो सकता है और नेगेटिव का भी। दोनों शक्ति के रूप में हैं। परन्तु इससे जो मशीनें चलती हैं उनकी दिशा का निश्चय होता है। इसी प्रकार शिक्षा के माध्यम से सत्संग और सत्-साहित्य भी प्राप्त हो सकता है और कुसंग तथा कुसाहित्य भी। सत्संग और सत्-साहित्य से सुमति प्राप्त होती है और कुसंग तथा कुत्सित साहित्य से दुर्मति। इस पुस्तक का यही विषय है। शिक्षा के माध्यम से सत्संग तथा सत्साहित्य कार्य करते हैं। इससे सुमति प्राप्त होती है। तब पुरुषार्थ सौभाग्य का सहायक हो जाता है।